बैकुंठोत्सव : भगवान वेंकटेश की महाआरती हुई

रांची | श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 9 से 12 जनवरी तक बैकुंठोत्सव मनाया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को कई अनुष्ठान हुए। भगवान वेंकटेश्वर का दूध, दही, हल्दी, चंदन, शहद डाभयुक्त जल व गंगाजल से वैदिक विधि-पूर्वक महास्नान कराया गया। इसके बाद दिव्य वस्त्र और आभूषणों से अलंकृत कर आराधना व महाआरती की गई। बैकुंठ महोत्सव पर श्रीविष्णु सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान के दूसरे दिन प्रथम पाली 8 बजे शुरू हुआ। सहस्त्रार्चन रात सात बजे तक चला। इसमें 250 कूपनधारी यजमान परिवार सम्मिलित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर दिनभर भक्तों से खचाखच भरा रहा। महाअभिषेक के यजमान दीपक सरिता श्रीवास्तव रहे। सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान में मुख्य रूप से राम अवतार नारसरिया, रमेश धरनीधरका, घनश्याम दास शर्मा व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *