दतिया में कोहरे के बीच 50-100 मीटर रही विजिबिलिटी:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरा, सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड का एहसास

दतिया में शुक्रवार सुबह मौसम ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छा गया, जिससे शहरवासियों को इस सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रही और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। 50-100 मीटर रही विजिबिलिटी सुबह के समय शहर और हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। तापमान में गिरावट, अलाव का सहारा मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। रबी फसलों के लिए फायदेमंद मौसम कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में आया यह बदलाव रबी फसलों के लिए लाभकारी है। गेहूं और सरसों की फसल इस समय खेतों में बढ़वार पर है। कोहरा और बादल छाए रहने से नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों को फायदा मिलेगा। ठंड के असर से सुबह-शाम सड़कों पर चहल-पहल कम रही। कड़ाके की ठंड में आवारा मवेशी भी ठंड से बचते नजर आए। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *