मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची में उदयपुर जिले की सातों विधानसभा में 27,621 मतदाताओं के नाम शामिल हुए है। अब इन मतदाताओं को अपने बीएलओ से मेपिंग करानी होगी नहीं तो जो अंतिम मतदाता सूची जारी होगी उसमें से इनके नाम हट जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि मेपिंग नहीं कराने वालों में सबसे ज्यादा नंबर उदयपुर ग्रामीण और उदयपुर शहर विधानसभा में है जबकि दूर दराज के ग्रामीण इलाके वाली विधानसभा में इनके नंबर कम है। जिनकी मेपिंग नहीं उनको दे रहे नोटिस जानिए विधानसभा वार कितने मतदाताओं की मेपिंग बाकी मतदाताओं को 2002 में उनका नाम किस मतदान केंद्र पर था यह जानकारी केंद्र के नाम के साथ देनी होगी
मतदाता अपने माता-पिता/नज़दीकी रिश्तेदार का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची बता देगा तो भी मेपिंग हो जाएगी
अगर किसी मतदाता के माता-पिता/नज़दीकी रिश्तेदार का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, तो भी वह तय वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई भी एक अपने बीएलओ को दिखाकर मेपिंग करवा सकता है किनके कटे नाम, ऐसे जान सकते है आप यहां दो ऑप्शन दिए गए हैं। इस पर इपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं। साथ ही विधानसभा और भाग संख्या से सर्च कर सकते हैं। जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड या गांव का नाम और बूथ नंबर की डिटेल से भी एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड वोटर्स की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उदयपुर जिले की सातों विधानसभा एक नजर में


