जल्द हलवारा हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू होगा

भास्कर न्यूज |लुधियाना सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि जल्द हलवारा हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा। एयर इंडिया ने हलवारा से उड़ान संचालन की पुष्टि की है। शुक्रवार को सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि एयर इंडिया के ग्रुप हेड- जीआरसी और कॉर्पोरेट मामले पी बालाजी का 8 जनवरी को पत्र उन्हें मिला है। पत्र में बताया है कि सभी आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल्स प्राप्त करने के बाद एयर इंडिया हलवारा हवाई अड्डे के लिए उड़ान संचालन शुरू कर देगा। यह नया विकास पंजाब में कनेक्टिविटी का विस्तार बेहतर करेगा जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को लाभ होगा। बताया कि उन्होंने नटराजन चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा संस और एयर इंडिया) के साथ इस मुद्दे को लेकर चर्चा की थी। 14 अगस्त 2024 को गुड़गांव में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें कार्तिकेय भट्ट, मोइन, पीयूष खरबंदा, शशि चेतिया शामिल हुए थे। एयर इंडिया की टीम ने उड़ान संचालन की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए उद्योगों और विभिन्न स्थानीय समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए 29 अगस्त को लुधियाना का दौरा किया था। टीम ने दिल्ली हलवारा मार्ग में विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय और उद्योग से जुड़े यात्रियों के लिए बहुत संभावनाएं देखीं थीं। उन्होंने कहा कि यह सीएम भगवंत मान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह उड़ान पंजाब के पूरे मालवा क्षेत्र में सेवा देगी। फाइल फोटो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *