गुमला में चलती ऑटो से गिरकर मुंशी की मौत:आंजन धाम के पास हुई घटना, मजदूरों को काम के लिए ऑटो से ले जा रहा था

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीटोली के समीप एक लगभग 25 वर्षीय व्यक्ति चलती ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आंजन निवासी इंदर सिंह के रूप में हुई है। वह आंजन धाम में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में मुंशी का काम देखता था। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। इंदर सिंह घाघरा से एक ऑटो बुक करके कुछ मजदूरों को काम के लिए आंजन धाम ले जा रहा था। आंजन के पास ऑटो रुकवार वह खुद भी उसमें सवार हो गया और कांशीटोली के पास वह ऑटो से गिर गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना के बाद एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *