अलवर यूआईटी ने एक बार फिर शुक्रवार को दिवाकरी के निकट साकेत नगर योजना से लगती ट्रक यूनियन की करीब 25 से 30 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग तोड़ दी। 4-4 जेसीबी ले जाकर दीवारों को ढहाया गया और ग्रेवल रोड भी उखाड़ी। पहले भी इसी जगह पर अवैध प्लॉटिंग को यूआईटी ध्वस्त कर चुकी है। अलवर यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी मानवेंद्र जायसवाल ने बताया कि अलवर में दिवाकरी के निकट चंद्रमोली मोटर्स के पीछे बड़ी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर करीब 25 से 30 बीघा जमीन पर ग्रेवल रोड डाल दी थी। इसके अलावा काफी प्लॉट की बाउंड्री हो चुकी थी। इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यहां पहले भी यूआईटी के दस्ते ने अतिक्रमण हटाया था। यहां मौके पर तसीलदार मानवेंद्र जायसवाल, जेईएन दौलत, अमीचंद व रोहित सहित यूआईटी की टीम पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची थी।


