3 साल की मासूम की मौत मामले में नया मोड़:दादा ने गर्म पानी डालकर हत्या कर ने का लगाया आरोप

जालुकी में 3 साल की मासूम की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्ची के दादा ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर समून और कालू पर गर्म पानी डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
वहीं, आरोपी पक्ष इन आरोपों को निराधार और झूठा बता रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक बच्ची अलिशा के दादा ने कोर्ट में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया है कि समून और कालू ने उनकी पोती पर गर्म पानी डालकर उसकी जान ले ली। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों ने बताया मनगढ़ंत कहानी
आरोपी पक्ष के कालू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा बताया है। कालू का कहना है कि बच्ची खुद घर पर गर्म पानी में गिरी थी और यह मनगढ़ंत कहानी गढ़ी जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी
गांव झीतरेडी के लोगों ने भी समून और कालू का समर्थन करते हुए बताया कि वे स्कूल चलाते हैं और उनकी छवि साफ है। ग्रामीणों ने बताया कि 11 दिसंबर को कालू और हनीफ पक्ष में एक मामूली विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही शांत करा दिया था, लेकिन बच्ची से जुड़ा ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था।
पीड़ित पक्ष के हनीफ खान ने भी कोर्ट के माध्यम से समून और कालू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जालुकी पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है और अब मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *