श्मशानघाट के पास 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या:दतिया में फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में केवल एक बेटा, मजदूरी कर पालता था पेट

कोतवाली थाना क्षेत्र के भदौरिया की खिड़की स्थित मुक्ति धाम के पास गुरुवार शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने घर के अंदर छत में लगे कुंदे से फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटना के समय वह घर में अकेला था। शाम करीब 7 बजे जब उसका बेटा घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका देख घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अकेल रहता था, परिवार में केवल एक बेटा
मृतक की पहचान भगवान दास कुशवाहा (45) पिता सरमन कुशवाहा, निवासी भदौरिया की खिड़की, मुक्ति धाम के पास के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि भगवान दास शराब पीने का आदी था। उसकी दो शादियां हुई थीं, दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। परिवार में केवल एक बेटा है, जो मजदूरी करता है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *