आलीराजपुर में ब्रेक फेल होने से घाट पर पलटा वाहन:दादा गुरु का खाद्यान्न ट्रक दुर्घटनाग्रस्त; पांच घायल

आलीराजपुर में शुक्रवार सुबह दादा गुरु के सेवा दल का खाद्यान्न वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। करजवानी पहाड़ी पर ब्रेक फेल होने के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मथवाड से साकड़ी की ओर जाते समय ग्राम करजवानी की पहाड़ी पर हुई। वाहन में जबलपुर निवासी रणजीत मदनलाल ताहिया, गणेश, रवि, तेजा और दिनेश सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद वाहन बेकाबू होकर नीचे की ओर जाने लगा और सामने पड़े एक पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर से एक बड़ा हादसा टल गया। करजवानी के सरपंच सागर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल आलीराजपुर ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में रणजीत को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं। रणजीत ने बताया कि वे और गणेश वाहन के केबिन में बैठे थे। करजवानी घाट पर अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन पत्थर से टकरा गया और वे बाहर जा गिरे। रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर जिला अस्पताल के डॉ. दीपक रावत ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। रणजीत को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की आशंका है और उनकी जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *