अनूपपुर के अमरकंटक में ओस की चादर से ढकी जमीन:5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, संत बोले-ओस से बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता

अनूपपुर के अमरकंटक में ठंड का तेज प्रभाव जारी है। सुबह होते ही पवित्र नगरी की धरती पर ओस की सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। सुबह खुले मैदानों, नर्मदा तट और घास के क्षेत्रों में चारों ओर सफेदी छाई रही। इससे पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आ रहा। इस दृश्य ने स्थानीय निवासियों और संत-महात्माओं का ध्यान खींचा। 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान संतों ने बताया कि दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में अमरकंटक में कड़ाके की ठंड पड़ती है, और तापमान शून्य से एक या दो डिग्री नीचे तक चला जाता है। आज न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। नर्मदा तट और मैदानी क्षेत्रों में जमी ओस की सफेद परत ने अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *