TS सिंहदेव बोले- किसानों को परेशान कर रही सरकार:रामानुजगंज में यूरिया खाद की कमी को लेकर उठाए सवाल; स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताई चिंता

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सीनियर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव गुरुवार (18 दिसंबर) देर शाम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रामानुजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। इससे पहले उन्होंने वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर विकासखंड के अलग-अलग गांवों का भी दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यूरिया खाद की कमी का मुद्दा उठाया टी.एस. सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बिजली बिल, किसानों के धान बिक्री से जुड़ी समस्याओं और यूरिया खाद की कमी जैसे जनहित के मुद्दों को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने रामानुजगंज और सनवाल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता जताई। सिंहदेव ने कहा कि सनवाल के साथ-साथ रामानुजगंज में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान रामानुजगंज पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान सिंह देव ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर यादव, अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, अजय गुप्ता, अजय सोनी, प्रतीक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लंबे समय बाद किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान सिंह देव ने सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर सहित अन्य गांवों में भी ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *