पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से कड़ाके की ठंड की पड़ रही है। जिले ने आज सर्द हवाओं के साथ भी कोल्ड डे का अलर्ट है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। इस सीजन में यह अब तक का सबसे कम तापमान है वहीं अधिकतम 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले दो दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा इसके बाद 16 दिसम्बर से तापमान में हल्का उछाल आएगा। इससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी । सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी • पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। • उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है।


