प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के चलाई जा रही आरजीएचएस योजना में घोटाला करने वाले 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। निलंबित हुए ये चारों पुलिसकर्मी भरतपुर में पोस्टेड है। इनमें से 4 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। डीजीपी आदेश के बाद हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार अंजू कुमारी, सत्यवती, कॉन्स्टेबल प्रहलाद,जितेंद्रसिंह,मिथलेश, योगेश कुमारी और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को लेकर आरजीएचएस में घोटाले की शिकायत आई थी। इसके बाद डीजीपी के आदेश के बाद एसपी दिगंत आनंद ने इन सभी को सस्पेंड कर दिया है। सपी दिगंत आनंद ने बताया कि, RGHS में घोटाले को राजस्थान सरकार द्बारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ पुलिसकर्मियों ने RGHS में घोटाला किया है। इसमें 4 महिला कॉन्स्टेबल और 3 कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है। इसकी जांच एडिशनल एसपी के अधिकारी द्बारा की जा रही है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि कॉन्स्टेबल ने किस तरह का घोटाला किया है।


