दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचीं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने झुंझुनूं आगमन के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध राणी सती मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दिल्ली से रवाना होकर झुंझुनूं पहुंची थीं।जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक (SP), बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) अजय आर्य, उपखंड अधिकारी (SDM), कौशल्या विश्नोई ने अगवानी की। मंदिर में विधि-विधान से की पूजा राणी सती मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए और पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की स्थापत्य कला और व्यवस्थाओं की सराहना भी की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत झुंझुनूं पहुंचने पर राजेंद्र भांबू, विधायक, हर्षिनी कुलहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व राजकुमार मोरवाल ने स्वागत किया। प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रोटोकॉल और एस्कॉर्ट के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई थी। फतेहपुर के लिए हुईं रवाना राणी सती मंदिर में दर्शन और कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला फतेहपुर (सीकर) के लिए रवाना हो गया। प्रशासन ने झुंझुनूं से फतेहपुर बॉर्डर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए थे।


