सोशल मीडिया पर छाया डीबी-3 टाइगर का वीडियो:कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन में दिखा, मस्तानी चाल में टाइगर को चलते देख लोग हुए खुश

मंडला में कान्हा टाइगर रिजर्व का एक सम्मोहक दृश्य हाल ही में सामने आया है। यह दृश्य रिजर्व के मुक्की जोन में गुरुवार सुबह की सफारी के दौरान कैमरे में कैद किया गया, जिसमें डीबी-3 मेल टाइगर (टी-162) अपनी राजसी चाल में जंगल की सड़कों पर चलता नजर आया। कोहरे और सूरज की रोशनी के बीच बाघ की मस्तानी चाल ने इसे और भी खास बना दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीखी ठंड में कोहरे के बीच सूरज की रोशनी छन-छन कर जंगल में बिखर रही थी। ऐसे में अचानक डीबी-3 बाघ जंगल के बीच से प्रकट होता है। सड़कों पर उसकी राजसी चाल ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नेचुरलिस्ट श्याम यादव ने किया कैमरे में कैद यह वीडियो कान्हा के नेचुरलिस्ट श्याम यादव ने बनाया है। उन्होंने बताया कि सुबह की सफारी के दौरान डीबी-3 मेल टाइगर को कोहरे और सूरज की रोशनी के बीच चलते देखा। यह नजारा बेहद अद्भुत था। यादव ने इस क्षण को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जंगल की खूबसूरती और बाघ की शान का एक अद्वितीय उदाहरण पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *