जालंधर में क्रिसमस से पहले धूम:खांबड़ा चर्च से ज्योति चौक तक निकली भव्य रैली,यीशु के नारों से गूंजा शहर

जालंधर में क्रिसमस के पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है। इसी क्रम में शहर के खांबड़ा चर्च से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक भव्य रैली निकाली गई है इस रैली में ईसा मसीह (यीशु) के नारों से पूरे शहर में जयकारे लग रहे है। यात्रा का नेतृत्व पादरी अंकुर नरूला ने किया। रैली के दौरान गुब्बारे और पतंगें उड़ाई गईं, वहीं महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह -जगह खाने-पीने के स्टॉल लगे रहे और भजनों व जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। जालंधर में क्रिसमस से पहले धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में रविवार को खांबड़ा चर्च से शुरू होकर भगवान वाल्मीकी चौक (ज्योति चौक) तक एक विशाल क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर और झंडे लेकर यीशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। पूरे रास्ते “प्रभु यीशु की जय” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने गुब्बारे छोड़े और रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं इस यात्रा का नेतृत्व पादरी अंकुर नरूला ने किया, जिनके पोस्टर और संदेश यात्रा के दौरान प्रमुखता से देखने को मिले। रैली में शामिल लोगों ने गुब्बारे छोड़े और रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं, जो उत्सव के उल्लास को और बढ़ा रही थीं। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चे क्रिसमस थीम से जुड़े परिधानों में नजर आए, वहीं महिलाएं भजनों और प्रार्थनाओं में शामिल होती दिखीं। रैली के मार्ग पर शहरवासियों के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे, कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी इस रैली का स्वागत किया और शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *