जस्टिस एलपीएन शाहदेव ने झारखंड आंदोलन को अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था : मुख्यमंत्री

झारखंड आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजनेताओं और आंदोलनकारियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, आजसू प्रमुख सुदेश महतो आदि ने सूचना भवन के सामने आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में जस्टिस शाहदेव की पुत्री कृति सिंह, पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू डॉ. विद्या झा शाहदेव व पौत्र शौर्य प्रताप शाहदेव शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखंड आंदोलन को अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड आंदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव का योगदान अतुलनीय रहा है। चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों-मूलवासियो ं के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, फादर अजित खेस, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, आंदोलनकारी बनवाली मंडल, राजद प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव, झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति त्रिवेणी नाथ साहू, भारत जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *