चंडीगढ़ के अलावा आज शनिवार पंजाब के 11 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार पंजाब के अधिकतर जिलों में धुंध के कारण सूरज नहीं खिला, जिसके बाद दिन के तापमान में 3.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम चल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में 3.1 डिग्री की कमी देखने को मिली। पंजाब के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में घनी धुंध छाने के अनुमान हैं। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे रह सकती है। वहीं 8 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और बरनाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ चमक के साथ तूफान आने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव ईरान की सीमा के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में धुंध देखने को मिल रही है। वहीं, इस धुंध का असर 14 जनवरी तक रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार बादल छाए रहने के बाद आने वाले दिनों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का मौसम चंडीगढ़- बारिश होने का अनुमान है। आज तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, धुंध का भी अलर्ट जारी। आज तापमान 6 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 7 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली – बारिश होने का अनुमान है। आज तापमान 7 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है।


