विधायक डेचा ने मोरन नदी पुल का किया भूमि पूजन:वरदा में 9 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान वरदा में मोरन नदी पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन किया। इस पुल का निर्माण 9 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। विधायक डेचा वरदा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने वरदा और किशनपुरा को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि वरदा और किशनपुरा क्षेत्र के लोगों द्वारा मोरन नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए थे, जिसके बाद सरकार ने पुल निर्माण की घोषणा की थी।
उन्होंने आगे कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी उन्हें राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *