डीडवाना-कुचामन जिला प्रशासन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कुचामन सिटी की ओर से शनिवार को 1 दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर कुचामन सिटी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। संस्थान के सहायक निदेशक ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें बीमा, मेडिकल, एग्रीकल्चर, फाइनेंस, आईटी और बैंकिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। शिविर में 10वीं, 12वीं पास, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए मेले में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ 5 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो फोटोकॉपी, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार सहायता शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


