सिवनी के टिकरिया गांव में युवक ने लगाई फांसी:किंदरई पुलिस ने नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद गुमास्ता पिता भागवत गुमास्ता के रूप में हुई है। किंदरई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किंदरई थाने के एसएसआई लमना सिंह के अनुसार, जितेंद गुमास्ता ने रात में अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली थी। सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि युवक की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *