छतरपुर में घोड़े पर सवार होकर वोट देने पहुंचे वकील:जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 934 अधिवक्ता करेंगे मतदान, रिजल्ट कल घोषित

छतरपुर जिले के अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह कचहरी परिसर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे हैं। इस बार चुनाव को रोचक बनाने के लिए कुछ वकील घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। इससे कचहरी परिसर में खासा दृश्य देखने को मिला। घोड़े पर सवार वकीलों को देखने के लिए अन्य अधिवक्ताओं और आम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मतदान स्थल पर पुलिस बल तैनात है और चुनाव अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के लिए मुकाबला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह चौहान (रिशु), कुशवाहा रामनारायण, राकेश कुमार दीक्षित, नरेंद्र कुमार खरे, मनोज कुमार व्यास और विनोद कुमार दीक्षित उर्फ गुड्डू मैदान में हैं। मतगणना देर शाम तक चलेगी और कल नतीजे घोषित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *