बाइक स्टार्ट करते ही बेकाबू होकर दुकान में घुसी, VIDEO:बेसमेंट में बनी मोबाइल दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अलीराजपुर बस स्टैंड स्थित कॉम्प्लेक्स की तलघर दुकान में आज शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक बाइक सवार अपनी बाइक स्टार्ट करते ही बेकाबू होकर सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह घटना तब हुई जब बाइक सवार ने अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट की। स्टार्ट होते ही बाइक बेकाबू हो गई और सीढ़ियों से उतरते हुए सीधे तलघर में बनी दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, दुकान को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *