जनवरी में जागीरदारपुरा नए घाट पर मनाई जाएगी नर्मदा जयंती:नर्मदा पुराण कथा-भंडारा होगा, विधायक मां को चढ़ाएंगे चुनरी

बड़वानी में इस बार मां नर्मदा जयंती का महोत्सव जागीरदारपुरा के नवीन घाट पर आयोजित किया जाएगा। नर्मदा भक्त अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि 4 दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक उत्सव जनवरी 2026 में होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और इसके सफल संचालन के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संत सानिध्य में होगी नर्मदा पुराण कथा यह पूरा आयोजन श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज और श्री श्री 108 रामदास त्यागी (राम बाबा) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। महोत्सव के दौरान 22 से 25 जनवरी तक हर दिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पंडित अंकित शर्मा नर्मदा पुराण कथा सुनाएंगे। कथा के अंतिम दिन यानी 25 जनवरी को इसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है, ताकि श्रद्धालु समय पर अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। चुनरी यात्रा और महाभंडारे का होगा आयोजन उत्सव के दौरान 24 जनवरी को सुबह 10 बजे चुनरी यात्रा निकाली जाएगी और कन्या भोज का आयोजन होगा, जिसमें उत्तम स्वामी महाराज खुद मौजूद रहेंगे। महोत्सव के आखिरी दिन 25 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाएंगे।इसके बाद मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक, महाआरती और भंडारा होगा। शाम को पालकी यात्रा निकाली जाएगी और हजारों दीपकों से नर्मदा तट को रोशन किया जाएगा। 35वां वर्ष और नया घाट बना आकर्षण का केंद्र सरदार सरोवर बांध के कारण ऐतिहासिक राजघाट जलमग्न हो चुका है, जिसके चलते पिछले कुछ वर्षों से यह आयोजन बैकवाटर के किनारे होता आ रहा था। यह इस महोत्सव का 35वां वर्ष है और पहली बार जागीरदारपुरा के नवीन घाट पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय लोगों में नए घाट पर होने वाले इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक नई समिति बनाई गई है। इसमें कैलाश सिर्फ (मुन्ना भाई) को अध्यक्ष और धीरज मालवीया, पवन केवट सहित कई अन्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर देवेंद्रसिंह सोलंकी को सचिव और दिनेश केवट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एक बड़ी कार्यकारिणी टीम भी गठित की गई है जो व्यवस्थाओं की देखरेख करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *