बालोतरा एमबीआर कॉलेज में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का प्रदर्शन:कुलपति को ज्ञापन सौंपा, तत्काल वापसी की मांग

बालोतरा शहर के एमबीआर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों ने परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एनएसयूआई के हरीश घारू ने मांग की कि परीक्षा फीस में की गई अनुचित वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इस बढ़ोतरी का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों पर पड़ रहा है। इस दौरान जतिन पांचाल, जितेंद्र बस, राजू बस, रंजीत बारूपाल, नरेंद्र बस, कमलेश जीनगर, सरवन बॉस सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *