ठंड में बढ़ रहे ब्रेन हेमरेज के मामले,जिले में इलाज की व्यवस्था नहीं, मरीज भगवान भरोसे

भास्का न्यूज | जामताड़ा ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले एक माह में सिर्फ सदर अस्पताल में 15 ब्रेन हेमरेज के मरीजों को पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया है। जामताड़ा जिले में सरकारी या प्राइवेट कहीं भी ब्रेन हेमरेज मरीज के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक की जिले में वेंटिलेशन एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं है इमरजेंसी में मरीज के परिजनों को खुद आसनसोल या धनबाद से वेंटीलेशन एंबुलेंस मांगना पड़ता है। जिले के सदर अस्पताल में न वेंटीलेशन की व्यवस्था है और न वेंटीलेशन एंबुलेंस ही उपलब्ध है। इस वजह से हार्ड एवं ब्रेन हेमरेज के मरीज भगवान भरोसे हैं। ब्रेन हेमरेज की मरीजों में 43 से 65 साल तक के मरीज शामिल है। दिसंबर तक जो मरीज आए है उनमें 43 साल के 1, 45 से 50 साल के 2 व 50 से 65 साल के 5 मरीज शामिल हैं। 50-55 से कम उम्र के मरीजों में ब्रेन हेमरेज की समस्या होना चिंतनीय विषय बनता जा रहा है। बुधवार को बिन्दापाथर निवासी राजेश पंडित बेहोशी के हालात में अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान धनबाद रेफर कर दिया गया। अस्पातल अधीक्षक डॉ डीसी मुंशी ने बताया कि ठंड के कारण औसतन 2 से 3 ब्रेन हेमरेज के मरीज आ रहे हैं। अधिकांश 50 प्लस के मरीज पहुंच रहे हैं जो चिंता का विषय है। बढ़ते ठंड में परहेज करना आवश्यक है। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मरीजों को परेशानी नहीं हो इसे लेकर रोस्टरवार चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त : स्वाथ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए डिसीजन लिया जा चुका है। जल्द ही जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। भरपूर नींद लेना जरूरी, नमक कम खाएं : डॉ दिनेश डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि व्यायाम के लिए भी समय निकालें। सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं, भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, अधिक मात्रा में यह हानिकारक होते हैं, ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें, तनावमुक्त जीवन जीएं, तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान द्वारा इस पर नियंत्रण करें, धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है व स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लेनी आवश्यक है। इससे बीपी व डाइबिटीज के साथ साथ ब्रेन हेमरेज का भी खतरा कम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *