मीनाक्षी नगर दुर्ग में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ आज से

दुर्ग | केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर दुर्ग में समर्पण मानस महिला मंडल और मोहल्लेवासियों द्वारा 11 व 12 जनवरी को दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा, भजन कीर्तन और दूसरे दिन सुबह 10 बजे से यज्ञ अनुष्ठान व विभिन्न संस्कार पूरे कराए जाएंगे। शाम को भंडारा के बाद टोली की विदाई होगी। मीनाक्षी नगर व बम्लेश्वरी कॉलोनी में घर-घर जाकर यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने लोगों को न्यौता दिया गया है। यह जानकारी समर्पण महिला मंडल की अध्यक्ष दुलारी वर्मा, सचिव किरण वर्मा, नलिनी सोनी आदि ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *