संत राजन महाराज पावन संस्मरण सभा 12 को होगी

दुर्ग | दार्शनिक संत एवं मां काली के उपासक रहे राजन महाराज की पावन संस्मरण सभा 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन भवन दुर्ग में गुरुभक्तों द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, राजन महाराज पर आस्था और विश्वास रखने वाले गुरुभक्त परिवार छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति प्रमुख मंगल दास मंगलम, अशोक तिवारी ने बताया दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें मौन क्यों, कैसे विषय पर जानकारी दी जाएगी। यज्ञ, मंत्र जप, अनुष्ठान की साधना के साथ ध्यान शुरू होगा। शाम संध्या 4.15 से पावन स्मरण श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि के साथ सभा संचालित होगी। गुरु भक्तों के गौतम प्रसाद जी की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *