हरियाणा में आज से बारिश-ओलावृष्टि:17 जिलों में यलो अलर्ट, दक्षिण क्षेत्र में धुंध पड़ने की संभावना, दिन का तापमान गिरेगा

हरियाणा में आज शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। अगले 2 से 3 दिन तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। दक्षिण हरियाणा में बारिश के साथ कई जगह धुंध भी रह सकती है। शुक्रवार रात को पानीपत, हिसार, भिवानी और जींद के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई। यहां विजिबिलिटी शून्य रही। 12 जनवरी से छाएगा घना कोहरा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अरब सागर से नमी मिलेगी। यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बादलवाई व बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी, वहीं बारिश के बाद रात का तापमान फिर से गिरेगा, लेकिन तापमान के जमाव बिंदु पर जाने के चांस अभी कम दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण नमी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा। सिरसा में ट्रक-कार में टक्कर, 5 लोग घायल एक दिन पहले 10 जनवरी को सिरसा के चक रूलदू सिंह वाला गांव के पास हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर घने कोहरे के कारण डबवाली से बठिंडा जा रही कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को बठिंडा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम थी। पांचों लोगों ने सीट बेल्ट बांधी हुई थी, इसलिए उनकी जान बच गई। घायलों में 3 बेहोश मिले और 2 को सिर पर चोट लगी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *