रतलाम में 9 वार्डों में 8 दिन से पानी नहीं:खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठे रहवासी; महापौर ने अधिकारी को कहा- मेरी सुपारी ली है क्या

रतलाम शहर के पटरी पार क्षेत्र में करीब 10 वार्डों में पिछले 8 दिन से जलप्रदाय नहीं हो रहा है। नगर निगम पानी के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं कर पाया है। इससे नाराज होकर वार्ड क्रमांक 1 की जनता वार्ड पार्षद के साथ खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गई। नगर निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। रघुपति राघव राजा राम, महापौर, निगम कमिश्नर सद्बुद्धि दे भगवान के गीत भी गाए। इधर महापौर प्रहलाद पटेल का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह नगर निगम के इंजीनियर भैयालाल चौधरी को जल प्रदाय की अव्यवस्था को लेकर फटकार लगा रहे है। महापौर ने इंजीनियर को यहां तक कहा कि आप लोगों ने मेरी सुपारी ले ली है। जनता को हमें जवाब देना पड़ रहा है। बिना प्लानिंग के लाइन शिफ्टिंग का काम क्यो शुरू किया। आप लोगों ने परिषद को बदनाम करने की ठान रखी है। बाल्टी पर बैठे डिप्टी कमिश्नर
लोगों के आक्रोश की सूचना मिलने पर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर करुणेश दंडोतिया. सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर नीचे नहीं बैठ पाए तो वह बाल्टी पर बैठ लोगों की समस्या जानी। लोगों ने जमकर शहर के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताया। नारेबाजी की। महापौर व निगम कमिश्नर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब तीन घंटे तक रहवासी रहवासी सड़क पर बैठे रहे। बाद में पानी के टैंकर आने पर आंदोलन समाप्त किया। दरअसल ऋतुराज संपवेल की शिफ्ट की गई पाइप लाइन का बैंड प्रेशर नहीं झेल पाया और फिर खिसक गया। इससे पटरी पार के 13 में से 9 वार्ड की जलप्रदाय व्यवस्था चरमरा गई। 8 दिन से पानी नहीं है
क्षेत्र की कांग्रेस की वार्ड पार्षद भावना हितेश पैमाल ने बताया कि 8 दिन हो गए है। घर में पीने के पानी नहीं आ रहा है। टैंकर आ रहा था वह भी कीचड़ युक्त आ रहा है। जनता आक्रोशित है। बोरिंग लगे थे उसके भी मीटर हटा दिए है। जनता पानी के लिए कहा जाएगा। कोई सुनने वाला नहीं है। गायत्री यादव ने कहा कि पानी नहीं मिल रहा है। जो सरकारी नल लगे थे वह भी हटा दिए है। कॉलोनी में आ रही समस्या को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं आकर देखा। केवल वोट लेने आ जाते है। डिप्टी कमिश्नर करुणेश दंडोतिया ने बताया पाइप लाइन टूटने से अव्यवस्था हुई है। शिफ्टिंग का काम चल रहा है। टैंकर भी भिजवा रहे है। जल्द समस्या का निराकरण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *