आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदरावन में 17वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 150 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 57 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। 150 लोगों की हुई नेत्र जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग शामिल हुए। नेत्र परीक्षण के बाद 57 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। बस से आनंदपुर भेजे गए मरीज चयनित सभी मरीजों को दोपहर 2 बजे बस द्वारा आनंदपुर भेजा गया। आनंदपुर में मरीजों के लिए ठहरने, भोजन और दवाइयों की पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को लेंस और चश्मा भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। शनिवार को होंगे ऑपरेशन सभी चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह 8 बजे मरीजों को बस द्वारा सुरक्षित रूप से ग्राम गुदरावन स्थित पाटीदार धर्मशाला लाया जाएगा। दिसंबर और जनवरी माह में सभी मरीजों को कंबल भी वितरित किए जाएंगे। 18वां शिविर 16 जनवरी को जय नारायण चौधरी ने जानकारी दी कि 18वां निशुल्क नेत्र शिविर 16 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इस जानकारी को अधिक से अधिक फैलाने और जरूरतमंद लोगों को शिविर का लाभ दिलाने की अपील की। यह शिविर नेतरास आईवियर द्वारा आयोजित किया गया।


