पत्नी सरपंच बनी, पति को घर से निकाला:पीड़ित पति ने की पन्ना कलेक्टर से शिकायत; मंदिर में रहने को मजबूर

पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत देवगांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला के सरपंच बनने के बाद उसके पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि सरपंच बनने के बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है और वह अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पंचायत के कामकाज में भ्रष्टाचार कर रही है। वहीं पत्नी ने आरोपी को नकारते हुए कहा है पति शराब पीने का आदी है और रुपए की डिमांड करता रहता है। शुक्रवार को पीड़ित पति मंगल कोंदर ने कलेक्टर कार्यालय में एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि वह अजयगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत देवगांव के निवासी हैं। चूंकि देवगांव में सरपंच पद महिला आरक्षित था, इसलिए ग्रामीणों ने उनकी पत्नी पुष्पा कोंदर को चुनाव लड़वाया और वह जीत गईं। प्रेमी पर पंचायत राशि लुटाने का आरोप मंगल कोंदर के अनुसार, सरपंच बनने के बाद पुष्पा का व्यवहार बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी स्थानीय निवासी इंद्रपाल पटेल के साथ ‘मौज-मस्ती’ में लिप्त हो गई है। पति ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी पंचायत की राशि का दुरुपयोग कर रही है और उसे अपने कथित प्रेमी पर लुटा रही है। पीड़ित की 5 बेटियां और एक बेटा मंगल कोंदर ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके पांच बेटियां और एक पांच वर्षीय बेटा है। इसके बावजूद उनकी पत्नी को न तो परिवार की चिंता है और न ही पंचायत के कामकाज की परवाह। मंदिर में रहने को मजबूर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया है, जिसके कारण वह गांव के हनुमान मंदिर में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित पति ने कलेक्टर से इस मामले में उचित कार्रवाई करने और पंचायत के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। सरपंच पत्नी ने आरोप नकारे, बोलीं-चुनाव जीतने के बाद से कर रहा प्रताड़ित
इस पूरे मामले पर जब महिला सरपंच से बात की तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पति शराब का आदि है और गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर पैसों की डिमांड करता है। पैसे देने से मना करने पर गलत-सलत आरोप लगाकर बेइज्जती और बदनामी करता। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पंचायत के सभी कार्य सही तरीके से किए जा रहे हैं और जब से मैं सरपंची का चुनाव जीता है। तभी से पति के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *