सीहोर में पेयजल संकट के बीच पानी चोरी पर कार्रवाई:भगवानपुरा तालाब से अवैध रूप से लगी चार मोटरें जब्त

सीहोर में कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को भगवानपुरा तालाब से अवैध रूप से पानी निकाल रही चार शक्तिशाली मोटरों को जब्त किया गया है। सीहोर नगर के आसपास के अधिकांश जलाशय पेयजल के लिए आरक्षित हैं। प्रशासन इन जलस्रोतों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में पानी चोरी रोकने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष कम बारिश होने के कारण प्रशासन पेयजल संरक्षण को लेकर विशेष रूप से सतर्क है। जलाशयों से पानी चोरी करने वाले मोटर पंपों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी जिले के कई तालाबों और जलाशयों से पानी चोरी में इस्तेमाल हो रही मोटरें जब्त की जा चुकी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। सीहोर जिले के सभी जलाशयों पर इन दिनों लगातार निगरानी रखी जा रही है। आज भी प्रशासन ने जलाशय में चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान पानी चोरी करती हुई विद्युत मोटरें पाई गईं और उन्हें जब्त कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *