2 लाख मीट्रिक टन धान का परिवहन रुका:उमरिया में व्यवस्था चरमराई, ट्रांसपोर्टर को जुर्माने की चेतावनी

उमरिया जिले में धान खरीदी केंद्रों पर परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। 18 दिनों में खरीदे गए 5 लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान में से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन का परिवहन अभी तक नहीं हो पाया है। इससे खरीदी केंद्रों पर धान का भारी जमावड़ा हो गया है। जिले में 1 दिसंबर से 44 धान खरीदी केंद्रों पर उपार्जन कार्य जारी है। अब तक कुल 5 लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें समितियों के माध्यम से 3 लाख 12 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन शामिल है। समय पर परिवहन की व्यवस्था न होने के कारण खरीदी केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान जमा हो गया है, जिससे उपार्जन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल्द सुधार नहीं तो एक्शन लेंगे प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि परिवहन में लापरवाही को लेकर संबंधित ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी किया गया है। ट्रांसपोर्टर को अधिक से अधिक वाहनों के माध्यम से शीघ्र परिवहन के निर्देश दिए हैं। यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ट्रांसपोर्टर पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द धान का सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से परिवहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खरीदी केंद्रों की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *