नेशनल हेराल्ड केस…कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय घेरा:सूरजपुर में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, कांग्रेसी बोले- सत्य की जीत हुई

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया। सूरजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह ‘हल्ला बोल’ आंदोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया और पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से केंद्र सरकार के मंसूबों पर पानी फिर गया है और यह सत्य की जीत है। रैली निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े कांग्रेसी प्रदर्शन से पहले, बायपास चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता जमा हुए और रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात था। बैरिकेडिंग तोड़कर किया प्रवेश पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कांग्रेस का झंडा व ‘सत्यमेव जयते’ का बैनर लहराकर विरोध दर्ज कराया।ॉ पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे कार्यकर्ता पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद, कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस आंदोलन में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *