रामानुजगंज में पारा 5 डिग्री पर पहुंचा:कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, दिनभर नहीं निकला सूरज, चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा

रामानुजगंज क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर रामानुजगंज में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस और कुसमी क्षेत्र में 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बलरामपुर में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आज सुबह रामानुजगंज और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे देखने की दूरी बहुत कम हो गई। नेशनल हाईवे-343 पर यातायात प्रभावित रहा। कई भारी और हल्के वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए, जबकि चलने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर बहुत धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ठंड का असर इतना अधिक था कि रामानुजगंज क्षेत्र में पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। दिनभर आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने से तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। सुबह से शाम तक लोग घरों के बाहर और चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। बुजुर्गों और मजदूरों पर ज्यादा असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए रामानुजगंज नगर पालिका ने शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की है। नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। ठंड बढ़ी तो अलाव और बढ़ेंगे- अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की गई है और ठंड को देखते हुए इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अलाव की संख्या बढ़ाने की बात कही। और गिर सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक रूप से रात में बाहर न निकलने और ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *