ड्रॉप आउट बच्चों की ट्रैकिंग सहित सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा मैनेजमेंट के लिए जरूरी अपार आईडी बनाने का लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि तक आईडी बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका है। 25 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक बीकानेर जिले में केवल 2% काम पूरा हुआ है। 3715 स्कूलों में पढ़ने वाले 2.89 लाख अभ्यर्थियों की अपार आईडी अभी तक नहीं बनी है। अब शीतकालीन अवकाश खत्म हो चुके हैं। स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को जल्द से जल्द अपार आईडी का का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर जिले में 3715 सरकारी और निजी स्कूलों के 5.79 लाख अभ्यर्थियों की अपार आईडी बनानी है। अब तक 2.90 लाख छात्र-छात्राओं की आईडी बनाई गई है। जबकि 49.91% कार्य बाकी है। अपार आईडी की राज्य स्तरीय प्रोग्रेस में बीकानेर जिला 33वें पायदान पर है। 68.46% के साथ ब्यावर जिला राज्य में नवंबर वन की पोजीशन पर है। जबकि जयपुर ग्रामीण 41.05% के साथ अंतिम पायदान पर है। अपार आईडी में प्रत्येक स्टूडेंट्स का शैक्षणिक रिकॉर्ड रहेगा। जिसमें मार्कशीट, प्रमाण-पत्र और स्टूडेंट्स की उपलब्धियां शामिल रहेंगी। आईडी को डिजीलॉकर से संंबद्ध कर पूरी जानकारी एक जगह मिल सकेगी। स्टूडेंट्स कहीं से भी किसी भी समय अपने शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। जिले में ब्लॉकवार अपार आईडी की प्रोग्रेस ब्लॉक स्कूल कुल विधार्थी आईडी बनी लक्ष्य पूरा हदा 132 12504 8927 71.39% खाजूवाला 248 24327 16601 68.24% पूगल 261 29785 19069 64.02% कोलायत 243 29436 16875 57.33% बज्जू खालसा 335 26266 14961 56.96% पांचू 317 40943 22724 55.50% लूणकरणसर 378 53317 27471 51.52% नोखा 383 68652 31350 45.67% बीकानेर 1002 211223 95122 45.03% श्रीडूंगरगढ़ 416 83014 37181 44.79% पहली से 8वीं के विद्यार्थियों का कल से लगेगा स्कूल : जिले की स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 8वीं कक्षा के छात्र -छात्राओं की कक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होगी। राज्य के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी रही। 7 जनवरी से 9वीं से 12वीं की कक्षाएं शुरू हो गई थी। लेकिन सर्दी अधिक होने के कारण जिला कलेक्टर ने पहले से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी थी।


