राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। 2 नवंबर 2025 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 5 लाख 12 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ 83 प्रतिशत रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया-बोर्ड ने परिणाम के साथ श्रेणी-वार कटऑफ, मेरिट सूची और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार की सूची भी जारी की है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और रोल नंबर से आसानी से परिणाम चेक कर सकते हैं। जिनमें से मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। आलोक राज ने बताया कि बोर्ड द्वारा उम्मीदवार सिलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी। खबर को अपडेट किया जा रहा है।


