बालाघाट में खुले में शराब पीने का किया विरोध:एसपी से रोक लगाने की मांग, पार्षद प्रतिनिधि बोले-शराबी मचाते हैं हुड़दंग

बालाघाट शहर में खुलेआम शराब पीने की घटनाओं से महिलाएं परेशान हैं। इस समस्या को लेकर नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के रहवासियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। महिलाएं बोलीं-खुलेआम शराब पीने से आवाजाही मुश्किल रहवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 3 के ताज नगर में कादरी बिरयानी के सामने कुछ लोग रोजाना शराब पीते हैं। इससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं का आवाजाही मुश्किल हो गया है। खुले में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने की मांग पार्षद प्रतिनिधि सोहेल खान के अनुसार, शराब पीने वाले लोग सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग करते हैं। इससे राहगीरों और महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। रहवासियों ने पुलिस अधीक्षक से खुले में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने और शराबियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *