पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में मानसा की अदालत में आज सुनवाई हुई। इस दौरान दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने अपनी गवाही दर्ज कराई। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी अदालत में पेश किया गया। हालांकि, गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इसके चलते माननीय अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी 2026 को निर्धारित की है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के वकील एडवोकेट सतेंद्रपाल सिंह मित्तल ने बताया कि आज मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अदालत में गवाही दी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में नामजद आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। गौरतलब है कि शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके माता-पिता लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।


