जालंधर से सटे टांडा उड़मुड़ के गांव चौटाला में पुलिस ने एनकाउंटर कर 2 शूटर काबू किए हैं। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को इन्हीं शूटर ने टांडा उड़मुड़ के पास घर से दूध लेने गए युवक बलजिंदर सिंह पर फायरिंग की थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी।
होशियारपुर पुलिस ने बताया कि गांव चौटाला के पास शाम 7 बजे के करीब शूटरों के घूमने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पार्टी ने इनको रोक लिया। शूटरों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर भी फायर किए, लेकिन उनको जवाबी कार्रवाई में पकड़ लिया गया है। एक शूटर के पैर में गोली लगी है।
पुलिस एनकाउंटर के 3 PHOTOS SSP बोले-आरोपी ने पुलिस पार्टी पर किए फायर
SSP होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि टांडा उड़मुड़ में गुरुवार को हुई वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। यह टीमें SP परमिंदर सिंह और DSP दविंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही थीं। शुक्रवार शाम जब SHO गुरिंदर जीत सिंह नागरा, थानेदार सरबजीत सिंह, विकास मेहता और पुनीत कुमार की टीम इलाके में गश्त पर थी, तो उन्हें मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने गांव चौटाला के पास एक सुनसान जगह पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लखविंदर सिंह के रूप में हुई आरोपी की पहचान
SSP ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ मनिंदर सैनी (निवासी खंडियाला सैणियां) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इस मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


