शेयर मार्केट एडवाइजरी सेंटर पर पुलिस की दबिश:उज्जैन में माधवनगर पुलिस चार लोगों से कर रही है पूछताछ

फ्रीगंज क्षेत्र में एक शेयर मार्केट एडवाइजरी कॉल सेंटर पर माधवनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ के लिए चार लोगों को थाने लाई है और सेंटर से दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम माधवनगर थाना क्षेत्र के सेठी बिल्डिंग चौराहे पर स्थित एक भवन में की गई। यह सेंटर ‘डीएस रिसर्च कमोडिटी एंड इक्विटी’ के नाम से संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान सेंटर पर 30 से अधिक युवक-युवतियां काम करते मिले। पुलिस ने सभी के नाम-पते दर्ज करने के बाद उन्हें जाने दिया। पुलिस ने सेंटर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए हैं। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यह एडवाइजरी कॉल सेंटर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े लाभ का लालच देकर ठगी करता था। आरोप है कि ये लोग बड़ा मुनाफा दिखाकर ग्राहकों से कमीशन लेते थे। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया- सेठी बिल्डिंग के पास स्थित एडवाइजरी सेंटर पर दबिश दी गई थी। सेंटर के कार्यालय से कुछ पंजीकृत दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं। इस संबंध में जांच जारी है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *