सबसे ज्यादा लाइक किए 10 ट्वीट्स में 8 मोदी के:पुतिन को भगवद् गीता भेंट करने की पोस्ट की रीच 67 लाख रही, 2.31 लाख लाइक मिले

पिछले 30 दिनों में भारत में X (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा लाइक किए गए 10 ट्वीट्स में से 8 PM नरेंद्र मोदी के अकाउंट से हैं। इनमें वह तस्वीर भी शामिल है, जिसमें मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से एक ही कार में जाते दिखाई दे रहे हैं। X के नए “मोस्ट लाइक्ड” फीचर के मुताबिक, टॉप 10 में किसी अन्य राजनेता का कोई पोस्ट शामिल नहीं है। मोदी के आठ पोस्ट कुल मिलाकर 1,60,700 रीपोस्ट और 14.76 लाख लाइक हासिल कर चुके हैं। सबसे ज्यादा एंगेजमेंट मोदी के उस पोस्ट को मिला, जिसमें उन्होंने 4 दिसंबर को भारत यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद् गीता भेंट की थी। इस पोस्ट की पहुंच 6.7 मिलियन तक रही और इसे 2.31 लाख लाइक मिले। इसे 29 हजार बार रीपोस्ट किया गया। उस पोस्ट में मोदी ने लिखा था,“राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। @KremlinRussia_E।” एक अधिकारी ने कहा,X में एक नया फीचर आया है, जिसमें किसी देश में पिछले एक महीने के सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट दिखाए जाते हैं। मोदी की इन पोस्ट को मिले लाइक मोदी के पोस्ट, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत किया, को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। और इसे 2.14 लाख लाइक मिले। ये खबर भी पढ़ें
संसद की सीढ़ियों पर सांसदों का रातभर धरना, VIDEO:गीत गाए; स्पीकर के चेंबर में पीएम मोदी-प्रियंका की चाय पर चर्चा.. संसद के मोमेंट्स VB-G RAM G बिल पास होने के साथ संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। इस पर बिल पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 14 घंटे चर्चा हुई। दोनों ही सदन में विपक्ष ने बायकॉट कर दिया। TMC सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे रहे। बीच-बीच में हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *