रेलवे ने सीकर के रेल यात्रियों के लिए 3 जोड़ी नई ट्रेन शुरु करने की घोषणा की है। नए साल पर रेलवे इन ट्रेनों का संचालन शुरु करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर PRO कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 3 स्पेशल ट्रेनें शुरु होने से सीकर जिले से जयपुर, लोहारु और हनुमानगढ़ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। हर ट्रेन 181 फेरे(ट्रिप) करेगी। सीकर जिले के पैसेंजर्स के लिए शुरु होने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं:- 1. ट्रेन नंबर 04801, सीकर-जयपुर डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक सीकर से रोजाना सुबह साढ़े 7 बजे रवाना होकर 10 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04802, जयपुर-सीकर डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक जयपुर से रोजाना शाम 7 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर सीकर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में गोरियां, रानोली शिशु, पलसाना, बावड़ी ठिकरिया, सौंथलिया, रींगस, छोटा गुढा, गोविंदगढ मलिकपुर, लोहरवाडा, चौमूं सामोद, भट्टों की गली, नींदड़ बेनाड व ढहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर स्टाॅपेज करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के कुल 10 कोच होंगे। 2. ट्रेन नंबर 04853, सीकर-लोहारू डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक सीकर से रोजाना रात 9 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 50 मिनट पर लोहारू पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04854, लोहारू-सीकर डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक लोहारू से रोजाना सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर 6 बजकर 50 मिनट पर सीकर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में नवलगढ़, बलवंतपुरा चेलासी, डूंडलोद मुकुंदगढ, नूआं, झुंझुनूं, रतनशहर, चिड़ावा व सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के कुल 10 कोच होंगे। 3. ट्रेन नंबर 04705, हनुमानगढ़-जयपुर डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक हनुमानगढ़ से रोजाना रात 1 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04706, जयपुर-हनुमानगढ़ डेली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक जयपुर से रोजाना दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर हनुमानगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, एलनाबाद, नोहर, दीपलाना, गोगामेड़ी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, नूआं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमूं सामोद व ढहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी। इस ट्रेन में 1 सैकंड स्लीपर, 11 जनरल कैटेगरी व 2 गार्ड कोच सहित कुल 14 कोच होंगे।


