तवा नदी पर रेत निकालने बनाया स्थाई रास्ते को तोड़ा:रेत कंपनी पर कार्रवाई के खनिज निगम को भेजा प्रस्ताव

नर्मदापुरम में ग्राम मेहरा घाट के पास तवा नदी पर रेत निकालने बनाएं अस्थाई रास्ते को तोड़ दिया गया। राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे जेसीबी से उक्त रास्ते को तोड़ा। साथ ही रेत ठेकेदार एमडीओ मेंसर्स वेलोसिटी माइनिंग वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव खनिज निगम को भेजा है। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के विरुध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार ग्राम मेहरा घाट में तवा नदी पर रेत के उत्खनन कर परिवहन करने के लिए नदी में अस्थाई कच्चा रास्ता बनाए जाने की सूचना पर राजस्व विभाग से एसडीएम जय सोलंकी, नायब तहसीलदार रुचि गोयल, जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की और अस्थाई कच्चा रास्ता / ब्रिज को जेसीबी से तोड़ा। रेत परिवहन किए जाने के लिए ग्राम पंचारा कला से होकर रेत के वाहन का परिवहन किया जाता था। लेकिन लगभग दो माह पूर्व ग्राम पांजरा कला में एक व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से रेत ठेकेदार द्वारा ऑप्शनल मार्ग के रूप में ग्राम मेहरा घाट में शासकीय कच्चे रास्ते से होकर नदी में अस्थाई रास्ता बनाकर स्वीकृत रेत खदान से रेत का परिवहन किया जा रहा था। नदी में पानी में अवैधानिक रूप से बनाये गए अस्थाई कच्चा रास्ता /ब्रिज को जांच दल द्वारा नष्ट कर दिया गया है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव कंपनी भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *