बैंक अधिकारी बोले-लापरवाह कंपनी ​को दिया नोटिस:एटीएम की सुरक्षा: पुलिस ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक, रात में गार्ड तैनाती की तैयारी

जिले के डबरा में एटीएम को उखाड़कर ले जाने व बहोड़ापुर में एटीएम काटने की घटना के बाद एएसपी निरंजन शर्मा ने बैंक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बैंक अधिकारियों ने रात में एटीएम पर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाने पर उच्च प्रबंधन से बात करने का भरोसा पुलिस अधिकारियों को दिया। शहर में एटीएम काटने व उखाड़ने की घटनाओं‌ के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एटीएम की सुरक्षा व मेंटेनेंस से जुड़ी सभी एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। शुक्रवार को दोपहर बैंक के एटीएम सुरक्षा से जुड़े अधिकारी एसपी आफिस पहुं‌चे। बैठक में बैंक अधिकारियों ने बताया कि डबरा में एटीएम का मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया गया है। बहोड़ापुर में एटीएम काट कर ले जाने की घटना में भी अलर्ट सूचना बैंक प्रबंधन की ओर से देर से मिली थी। बहोड़ापुर में अलर्ट सूचना देर से मिलने के मामले में भी बै‌ंक अधिकारियोें ने बताया कि संबंधित एजें‌सी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। एटीएम में रुपए लोड करने वाली एजेंसियों रुपए भरने वाले वाहन की सुरक्षा व्यवस्था का भी एएसपी को निरीक्षण कराया। वाहन में सशस्त्र गार्ड की तैनाती में रुपए लोड करने की कार्रवाई की जाती है। इस दौरान एटीएम के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता। बैंक अधिकारियों ने चोरी पर जताई चिंता: बैठक में मुंबई से आए अधिकारियों ने एटीएम की सुरक्षा के लिए रात में गार्ड तैनात किए जाने के कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। इस दौरान चोरी की घटना पर चिंता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *