श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए आने भक्तों को बड़ी स्क्रीन में दर्शन लाभ हो सकेंगे। प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य गर्भगृह के बाहर स्थित नंदी मंडपम् में लगभग 19×11 फीट की इन डोर एलईडी स्क्रीन व मंदिर के मुख्य निर्गम पर (द्वार क्रमांक 10) पर लगभग 12×24 फीट की आउटडोर एलईडी स्क्रीन लगवाई जा रही है। 11 जनवरी को बैंक द्वारा प्राप्त एलईडी का विधिवत पूजन कर उक्त स्क्रीन भक्तों को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए समर्पित की जाएगी। पूर्व में भी 11 ई-कार्ट व 4 एलईडी स्क्रीन दान में दी है, जो मंदिर व महाकाल लोक में जगह-जगह दर्शन के लिए लगाई गई है।


