मौसम का हाल:रात-दिन के तापमान में 1-1 डिग्री इजाफा, सर्दी से राहत

शुक्रवार को रात और दिन के तापमान में 1-1 डिग्री का इजाफा हुआ है। इससे दिन ​और रात के वक्त तेज सर्दी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों के दौरान रात और दिन के तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य है। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री का इजाफा हुआ है। रविवार से गिरेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके कारण शनिवार से आसमान पर सुबह और शाम के वक्त बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा हो सकता है। लेकिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास ही रहेगा। रविवार को सुबह के समय हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *