अपने कार्यों पर अभिमान करें, उसकी जानकारी आने वाली पीढ़ियों को देना चाहिए: विधायक

विद्याभारती महाकौशल प्रांत के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुरा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय मेधावी विद्यार्थी शिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय समरसता प्रमुख सुनील देव ने की। विशिष्ट अतिथि जेडी स्कूल शिक्षा डॉ. मनीष वर्मा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, राजकुमार ठाकुर, प्रांत प्रमुख विद्या भारती शिवानंद सिंहा, सह प्रांत प्रमुख ग्रामीण शिक्षक विद्या भारती अरविंद ठाकुर, सहसचिव विद्यालय समिति देवी सिंह पटेल आदि मौजूद थे। विधायक जैन ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय संस्कारों की जननी है और विद्यार्थियों के हित में प्रयोग करती रहती है। इसी के तहत आज जो वर्ग का शुभारंभ यहां होने जा रहा है, इस वर्ग में आने से आपकी दक्षता, कुशलता, एकाग्रता में इजाफा होगा। आप सब मिलकर इस देश ओर समाज को नए तरह से गढ़ने का कार्य करेंगे, आप सब अपने अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा 12 जनवरी को युवा दिवस है उसकी पूर्व बेला में हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। युवा दिवस हमारे प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती है। जिन्होंने सनातन धर्म की पताका को पूरे विश्व में फहराया। उन्होंने पाइथागोरस प्रमेय के बारे में बताया कि उससे भी 1000 वर्ष पूर्व भारतीय महान गणितज्ञ बौधायन ने इस प्रमेय को सिद्ध कर दिया था लेकिन पाठ्यक्रम में उनका कही उल्लेख नहीं है। जबकि 1000 वर्ष के बाद उस प्रमेय को सिद्ध करने वाले पाइथागोरस का उल्लेख है। उन्होंने कहा हमें अपने कार्यों पर अभिमान होना चाहिए और उसकी जानकारी अपनी आने वाली पीढ़ियांे को देना चाहिए। हमें सिर्फ पश्चिमी सभ्यता और विदेशी वैज्ञानिक के प्रभाव में आकर उनका गुणगान नहीं करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य प्यारेलाल प्रजापति, पगारा प्राचार्य प्रवीण जोशी, गढ़ाकोटा विद्यालय के प्राचार्य संजय सेन, कर्रापुर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र पटेल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *