पंथी नृत्य प्रतियोगिता व गुरु गद्दी पूजा 28 को

पलारी |आदर्श सतनामी समाज पलारी के तत्वावधान में 28 दिसंबर को पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु गद्दी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होगी। अध्यक्षता तामेश्वर साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि बसंत सोनबेर, यानेश सोनकलिहारी, गणेश राम साहू होंगे। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में अलग-अलग पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *